यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त : यातायात सुचारू बनाए रखने हेतु अभियान रहेगा जारी, जनता से सहयोग की अपील
Raj Kumar Luniya
Sun, Jun 15, 2025
दिनांक 14/06/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री आनंद सोनी के निर्देशन में थाना यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम चौंगड़ द्वारा मय फोर्स रतलाम शहर में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए के तहत दिनांक 14.06.25 को तोपखाना ➡️ गणेश देवरी व गणेश देवरी ➡️ डालुमोदी बाजार तक पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर चलानी कारवाई की गई। जिसमें नियम विरूद्ध पार्क किए गए 28 वाहनों पर 16,500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।
यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन