Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न : आगामी त्यौहारों को शांति और समन्वय के साथ मनाएं : कलेक्टर श्री बाथम

Raj Kumar Luniya

Wed, Jun 4, 2025

आगामी त्यौहारों ईद-उल-जुहा (बकरीद), मोहर्रम, श्रावन मास में पडने वाले त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री राजेश बाथम की अध्यक्षता में नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी समुदाय के प्रतिनिधियों से कहा कि आगामी सभी त्यौहार शहर की परंपरा अनुसार शांतिपूर्ण एवं समन्वय के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ मनाए।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में त्यौहारो के समय साफ सफाई एवं निराश्रित पशुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे। एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिए कि ताजिये के जुलूस के दौरान जुलूस के रास्ते में आने वाले अस्त व्यस्त विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कर ले ताकि विद्युत के कारण कोई दुर्घटना घटित ना हो। विद्युत पोल जो टेडे-मेढे है, उन्हें ठीक करवा ले। जो पोल सड़क के बीच में है उनका सर्वे कर एस्टीमेट बना कर एमपीईबी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी  शिफ्टिंग की कार्यवाही करें। शहर की ऐसी सड़के जो निर्माण कार्यों की वजह से खुदी हुई है, उनकी मरम्मत भी संबंधित एजेन्सी से करवायें।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि ताजिये के जुलूस के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, कैमरो से भी निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे, किसी को असुविधा नही होने दी जाएगी।

एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, ने बैठक का संचालन करते हुए गत त्यौहारों पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए इस वर्ष भी इसी प्रकार व्यवस्था का आश्वासन दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीएम श्री अनिल भाना, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालबाई शम्भुलाल चंद्रवंशी, शहर काजी एहमद अली, श्री बंजरंग पुरोहित, श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविन्द काकानी, श्री अशोक चौटाला, श्रीमती मधु पटेल, पत्रकार श्री शरदजोशी, श्री प्रितेश गादिया, श्री महेन्द्र कटारिया, पार्षद यास्मीन शैरानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

रतलाम_कलेक्ट्रेट

शांति समिति

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें