Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: दुगना करने का लालच देकर की लाखो की ठगी कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

admin

Wed, Apr 19, 2023

रतलाम 18 अप्रैल 2023/ जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को  5 लाख 90 हजार रुपये धोखाधड़ी का प्रकरण कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सामने आया। शिकायत करने वाली महिला श्रीमती दीपाली बुचके तथा श्रीमती किरण आप्टे निवासी लक्ष्मण पुरा रतलाम को कलेक्टर ने सांत्वना दी और तहसीलदार शहर को बुलाकर तत्काल जांच करके कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

शिकायतकर्ता महिलाओं द्वारा बताया गया कि इन्वेस्टमेंट एवं रुपए दुगना करने का लालच देकर उनसे 5 लाख 90 हजार रूपए की ठगी कर ली गई है। ग्राम खेरवासा के प्रकाश सीताराम ने आवेदन दिया कि वह भूमिहीन है। प्रार्थी के पिता और दादा की मृत्यु भूमि पर कब्जा कर लिया। प्रार्थी को न्याय दिलाने के लिए तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया। कालिका माता परिसर के बाल किशन यादव ने शिकायत की कि उसका मकान के पीछे पड़ोसी द्वारा बिना परमिशन के मकान बनाया जा रहा है। बिना परमिशन के ट्यूबवेल भी खनन करवा लिया, कार्रवाई की जाए। आवेदन पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में जिले की ग्राम पंचायत मानपुरा बाजना में फर्जी तरीके से अमृत सरोवर, बोल्डर संरचना, डूंगरी पाड़ा, मानपुरा, चिकली, राजाखोरा, भूरिया का माल, हांडी खोरा में फर्जी तरीके से बिल लगाकर मस्टर रोल ग्राम पंचायत सचिव के परिवार के लोगों का नाम मस्टर में डालकर पैसे निकाले जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई। कार्रवाई के संबंध में जनपद सीईओ बाजना को निर्देशित किया गया। खान बावड़ी रतलाम के निवासियों द्वारा शिकायत की गई कि मोहल्ले में लकड़ी चीरने एवं रंदा लगाने की मशीनें लगी है जो सुबह से देर रात तक चलती है। पूरे दिन आवाजे आती हैं बच्चों की पढ़ाई और जीवन यापन मुश्किल हो गया। छोटे बच्चों का सोना मुश्किल हो गया। लकड़ी का बारीक बुरादा पूरे मोहल्ले में उड़ता रहता है। आवेदन पर कार्रवाई के संबंध में एसडीएम रतलाम को निर्देशित किया गया।

तहसील रतलाम के ग्राम नंदलाई निवासी नंदराम डोडियार द्वारा आवेदन दिया गया कि उसके पिता द्वारा जमीन पर सेंट्रल ग्रामीण बैंक धोसवास से 50 हजार रुपए का लोन वर्ष 2007 मे दिया गया था जिस पर से बैंक द्वारा राशि नहीं भरने पर 4 दिसंबर 2018 को नोटिस दिया गया। इसके बाद हमारे पास कोई नोटिस नहीं आया। जिस समय हमारे पास रूपए नहीं थे, बैंक वाले बैंक में बुलाते हैं घर आकर पिताजी को लोन भरने के लिए डराते हैं, कृपया निदान किया जाए। आवेदन पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

ग्राम आजमपुर डोडिया के चेनराम ने आवेदन दिया कि वह मजदूरी का काम करता है। मजदूरी के लिए अपने ससुराल चला गया था, उसकी झोपड़ी ग्राम आजमपुर डोडिया में हैं जिसका कुछ समय से पंचायत में टैक्स नहीं बनने के कारण पंचायत द्वारा सरकारी घोषित कर दी गई थी। आज फिर से पंचायत में टैक्स भरकर मेरी झोपड़ी मेरे नाम से कर दी जाए, मुझे रहने का स्थान मिल जाएगा। आवेदन पर जनपद पंचायत पिपलोदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया। जावरा निवासी नीतू कल्याणी ने आवेदन दिया कि उसके पुत्र रितिक का उपचार चल रहा है आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, उपचार जारी है अब पैसे नहीं है। आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहा है, आर्थिक सहायता दी जाए। आवेदन पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

इसी प्रकार रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी रतलाम की प्रमिला यादव द्वारा आवेदन दिया गया कि उसका पुत्र वेदप्रकाश बीमारी से ग्रसित है, बड़ौदा में उपचार चल रहा है। ऑपरेशन का बताया गया है, पुत्रवधू का इलाज भी बड़ौदा में चल रहा है उसका भी ऑपरेशन करवाना है। अतः पुत्र एवं पुत्रवधू दोनों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की जाए। आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें