Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा जनसुनवाई में 51 आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देश जारी 

admin

Tue, Jan 21, 2025

रतलाम 21 जनवरी 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर श्री राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई में 51 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए। तहसील ताल की लीलाबाई ने शासकीय भूमि पर आवास बनाने के लिए स्थाई पट्टा देने की मांग की। जावरा के लक्ष्य जैन ने शिकायत में बताया कि वह लोक निर्माण विभाग से पंजीकृत ठेकेदार है। उसके द्वारा नगर पालिका जावरा में सप्लाई टेंडर में भाग लेकर सामान सप्लाई किया गया है, परंतु नगर पालिका अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारी द्वारा ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं जो अन्य किसी से नहीं मांगे गए। आवेदन पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में रतलाम फूल मंडी के पास शांति नगर रहवासी श्यामा बाई ने अपनी पड़ोसी महिला द्वारा रोजाना परेशान करने की शिकायत की जिस पर आयुक्त नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। झोपड़पट्टी रतलाम एक्सटेंशन निवासी कमलाबाई ने 30 वर्ष से अधिक समय से स्थान पर निवासरत होने की जानकारी देते हुए पट्टा देने की मांग की। एसडीएम रतलाम को आवेदन प्रेषित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें