Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

जनसुनवाई में ग्रामीणों के साथ क्यों पहुंचे स्कूल के बच्चे : जिला पंचायत सीईओ ने दिए तत्काल निराकरण के आदेश

Raj Kumar Luniya

Wed, Jul 9, 2025

रतलाम 8 जुलाई 2025/ आज मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम पिपलीपाडा पंचायत सांसर तहसील सैलाना के स्कूली बच्चे एवं ग्रामवसियों ने सड़क समस्या के निराकरण के लिए आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सांसर के पिपलीपाड़ा गांव तहसील मुख्यालय से 5 से 7 किमी की दूरी पर है। ग्राम शिवगढ़ के रास्ते से जुड़ने वाले मार्ग पुलिया के पास से कट चुका है जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है दूसरा मार्ग ग्राम सकरावदा से जोड़ने वाला रास्ता कीचड़ से ग्रसित है पक्का रास्ता नही है। जिससे स्कूल जाने में बच्चों को समस्या आती है। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने सीईओ जनपद सैलाना को समस्या का निराकरण करने के लिए आदेशित किया।

सीईओ जिला पंचायत श्री ने बच्चों एवं ग्रामीणों के समक्ष जाकर बताया कि ग्राम में सम्पर्कता वाली सड़क है या गांव के अंदर की सड़क है पता करवा रहे है। ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशि मिलती है उससे निराकरण करवाएगे। सीईओ जनपद पंचायत सैलाना को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया हैं यदि अंतर ग्रामीण सर्तकता वाली सड़क है तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा। गांव के अंदर की सड़क है तो पंचायत स्तर पर सड़क निर्माण किया जाएगा।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

रतलाम_कलेक्ट्रेट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें