Breaking News
विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video | GMC रतलाम की बड़ी उपलब्धि : रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के साथ किया MOU | श्रावणी मेला 8 से : माहेश्वरी भवन में सजेगी खरीदारी और लजीज व्यंजनों की महफिल, लकी ड्रॉ रहेगा खास | नेत्रदान महादान : मूणत परिवार में परंपरा बना नेत्रदान, समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video | GMC रतलाम की बड़ी उपलब्धि : रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के साथ किया MOU | श्रावणी मेला 8 से : माहेश्वरी भवन में सजेगी खरीदारी और लजीज व्यंजनों की महफिल, लकी ड्रॉ रहेगा खास | नेत्रदान महादान : मूणत परिवार में परंपरा बना नेत्रदान, समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video |

विश्व आदिवासी दिवस रैली : डायवर्शन लागू, शराब दुकानें बंद रखने की मांग, हुड़दंगियों पर पैनी नजर Video

Raj Kumar Luniya

Sat, Aug 8, 2026

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रतलाम जिले में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउंड में प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रस्तावित है। आयोजन को शांतिपूर्ण, भव्य और सुगम यातायात के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन और रतलाम यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

​हजारों ग्रामीण होंगे शामिल, एसपी ने देखा रूट : इस मुख्य आयोजन में आदिवासी संगठनों के सदस्यों के अलावा सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ़ और बिलपांक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन रैलियों के रूप में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी ने अधिकारियों के साथ स्वयं रैली रूट का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। वहीं आयोजकों ने शराब दुकानें बंद रखने की भी मांग की है।

​यह रहेगा रैली का निर्धारित मार्ग : रैली भील धर्मशाला से प्रारंभ होकर बाजना बस स्टैंड ➔ चांदनी चौक ➔ तोपखाना ➔ गणेश देवरी ➔ डालूमोदी बाजार ➔ नाहरपुरा चौराहा ➔ नाहरपुरा तिराहा ➔ आरोग्यम हॉस्पिटल ➔ नगर निगम तिराहा ➔ मेहंदी कुई बालाजी मंदिर ➔ छत्रीपुल ➔ अंबेडकर तिराहा होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंचेगी। रैली के दौरान इस पूरे मार्ग पर दोपहिया एवं चारपहिया सहित सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

​शहर का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान : भीड़ और रैली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों और सामान्य यातायात के लिए निम्नानुसार डायवर्जन लागू किया है:

​भारी वाहनों पर रोक: कार्यक्रम के दौरान शहर के भीतर भारी (हैवी) वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

  • ​सैलाना मार्ग: सैलाना की तरफ से आने वाले भारी वाहन 80 फीट रोड, डोंगरे नगर, वन विभाग रोड तथा बंजली फंटा व सेजावता फंटा होते हुए बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

  • ​शिवगढ़ मार्ग: शिवगढ़ से आने वाले भारी वाहन वरोठ माता मंदिर, नंदलई फंटा और सेजावता होते हुए जाएंगे।

  • ​झाबुआ मार्ग: झाबुआ रोड से आने वाले भारी वाहन करमदी, सालाखेड़ी एवं बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

  • ​सालाखेड़ी मार्ग: सालाखेड़ी फंटा से आने वाले भारी वाहन प्रतापगढ़ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए डायवर्ट रहेंगे।

​यहाँ रहेगी पार्किंग व्यवस्था : कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे नागरिकों के वाहनों के लिए 5 प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल तय किए गए हैं:

  1. ​उत्कृष्ट विद्यालय

  2. ​अमृत सागर गार्डन

  3. ​मिशन कंपाउंड

  4. ​सैलाना बस स्टैंड

  5. ​अंबेडकर भवन, पोलो ग्राउंड

  6. ​यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और रैली मार्ग या प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें। यातायात में तैनात जवानों को सहयोग देकर आयोजन को शांतिपूर्ण बनाने में भागीदारी निभाएं।

विश्व आदिवासी दिवस पर रतलाम में शराब दुकानें बंद करने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन : विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए आदिवासी संगठनों ने रतलाम जिला प्रशासन से जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने की मांग की है।

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर और दिनेश माल ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। इस दिन पूरे जिले में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होते हैं।

संगठनों का कहना है कि ऐसे अवसर पर शराब की दुकानें खुली रहने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गरिमा भी प्रभावित हो सकती है।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग : आदिवासी संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि 9 अगस्त को रतलाम जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। उनका कहना है कि इससे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किए जा सकेंगे। संगठनों ने प्रशासन से आयोजन के दौरान जरूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की भी मांग की है।

Tags :

विश्व आदिवासी दिवस

निर्धारित मार्ग

डायवर्जन प्लान

पार्किंग व्यवस्था

रैली

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें