Breaking News
महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार |

मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश

Raj Kumar Luniya

Fri, Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम रानीसिंह में जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे कलेक्टर अजय कटेसरिया और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

​शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदनों का त्वरित निपटारा करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण आहार वितरण और विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति व शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया।

प्रमुख बिंदु एवं त्वरित कार्रवाई

  • ​राशन दुकान की मनमानी पर गाज: ग्रामीणों ने शिकायत की कि राशन दुकान महीने में सिर्फ 2-3 दिन ही खुलती है। इस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित सेल्समैन की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के कड़े निर्देश दिए।

  • ​विकास से जुड़ी मांगें: ग्रामीणों ने गांव के मार्गों की मरम्मत, रावटी को नया विकासखंड बनाने तथा बारिश में मलवासी रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या उठाई।

कलेक्टर ने तत्काल मौका मुआयना करके अंडरपास में पानी निकासी क लिए रेलवे व PMGSY को दिए निर्देश : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्रामीणों से मिली शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मालवासी रेलवे अंडरपास का मौका मुआयना किया। बारिश के दिनों में अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों को इसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया।

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। रेलवे कर्मचारियों ने अवगत कराया कि अंडरपास में सुधार व जल निकासी से संबंधित कार्य को रेलवे स्तर पर स्वीकृति (वर्क सैंक्शन) मिल चुकी है।

​कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY और रेलवे विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में असुविधा न हो। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, सैलाना एसडीएम जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

​बुनियादी सुविधाएं: शिविर में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, खाद की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण हटाने, जाति/मूल निवासी प्रमाण-पत्र समय पर जारी करने और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हेतु दुकान आवंटन से जुड़े आवेदन आए।

​इस अवसर पर सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल, जनपद अध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें