Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

नए कलेक्टरोरेट परिसर में शुरू हुआ आधार केंद्र : कलेक्टर एवं एसपी द्वारा किया गया शुभारंभ

Raj Kumar Luniya

Fri, Jul 25, 2025

आमजन की अहर्निश सेवा में रत डाक विभाग ने न्यू कलेक्टोरेट परिसर रतलाम में स्थित तहसील कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 में आधार सेवाओं का विस्तारित पटल प्रारंभ किया है। गुरुवार को इस आधार केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर रतलाम श्री राजेश बाथम द्वारा पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।

यह आधार केंद्र रविवार को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इस केंद्र पर नवजात से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक अपना आधार पंजीयन एवं अपडेशन करा सकेंगे। इस केंद्र के शुरु होने से मिड टाउन, महू रोड़, कृषि मंडी, प्रताप नगर, आफिसर्स कॉलोनी, विक्रम नगर सहित क्षेत्र की लगभग 20 कॉलोनियों के हजारों रहवासी लाभान्वित होंगे।

डाक विभाग का रतलाम जिले में यह दसवां आधार केंद्र होगा। इससे पूर्व विभाग शिवपुर में आधार केंद्र प्रारंभ किया था जिससे बड़ी संख्या में आमजन घर के नजदीक आधार सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं और उन्हे रतलाम आना नहीं पड़ रहा है।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत, सहायक अधीक्षक पीआर मीणा, उप संभागीय निरीक्षक संतोष महते, पोस्टमास्टर रतलाम कन्नु गहलोत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि निकट भविष्य में ग्रामीण अंचल में आधार केंद्रों के विस्तार की भी विभाग की योजना है।

Tags :

रतलाम_कलेक्ट्रेट

आधार केंद्र

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें