Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: सांसद श्री डामोर द्वारा हुआ नव निर्मित एंट्री रोड व डाट की पुलिया का लोकार्पण

admin

Wed, Feb 15, 2023

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन पर प्‍लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए नवनिर्मित न्‍यू  एंट्री रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डाट की पुलिया का लोकार्पण माननीय सांसद रतलाम झाबुआ श्री गुमान सिंह डामोर द्वारा माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं माननीय विधायक श्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्‍न हुआ। 

माननीय अति‍थियों द्वारा जिस सड़क का उद्धाटन किया गया वह लगभग 500 मीटर लंबी एवं 05 मीटर चौड़ी है तथा इस कार्य में लगभग रु 90 लाख  की लागत आई है । इसी प्रकार नवीनीकृत डाट की पुलिया की लागत लगभग 10 लाख रुपए है। 

माननीय अतिथियों द्वारा रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि रेलवे द्वारा जो ये कार्य किए गए हैं वो यात्रियों के साथ ही साथ आम नागरिकों के लिए भी काफी उपयोगी होगा तथा रेलवे स्‍टेशन की ओर आने में कभी कभी जो जाम की समस्‍या बनती है उससे निजात मिलेगा। 

उद्घाटन एवं लोकार्पण के उपरांत माननीय अतिथियों, मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्‍य अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित सड़क के किनारे वृक्षारोपण भी किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्‍न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, मंडल रेल उपभोक्‍ता सलाहकार समिति एवं स्‍टेशन सलाहकार समिति के सदस्‍यों के साथ ही साथ बड़ी संख्‍या में आम नागरिक तथा यात्री भी उपस्थित रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें