Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

S.P द्वारा सैलाना अनुभाग के थानों का निरीक्षण : कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण हेतु दिए निर्देश

Raj Kumar Luniya

Wed, Jun 18, 2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 18.06.25 को सैलाना अनुभाग के थाना सरवन, चौकी बेड़दा एवं थाना बाजना, चौकी केलकछ का निरीक्षण किया गया। थाना एवं चौकी परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों पर कड़ी वैधानिक कारवाही करने, हिस्ट्री शीटर, गुंडा, बदमाशों की लगातार चेकिंग करने, अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा जुआं, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियारों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

जमीन संबंधी विवादों, सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए। आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बाढ़, अतिवृष्टि, बिजली गिरने की स्थिति से निपटने हेतु समुचित तैयारियां रखने एवं बरसाती तालाब, नदी, नालों एवं क्षतिग्रस्त पुलिया आदि पर सुरक्षा इंतजाम हेतु संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सबसे पहले थाना सैलाना पहुंचे। एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना सरवन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया की उपस्थिति में थाने का निरीक्षण किया। चौकी बेडदा पर चौकी प्रभारी उनि जगदीश सिंह तोमर की उपस्थिति में चौकी का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रंजीत सिंगार एवं चौकी प्रभारी केलकछ उनि कांतिलाल सोनार्थी को थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं अपराध निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याएं पूछकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान किए गए।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें