पुलिस की जनसुनवाई : 30 आवेदनो पर थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 30, 2025
दिनांक 29 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी श्री किशोर पटनवाला, डीएसपी श्री अजय सारवान, सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
विज्ञापन
विज्ञापन