श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव : जय महाराणा, जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ निकली भव्य शौर्य यात्रा
Raj Kumar Luniya
Fri, May 30, 2025
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर आज दिनांक 29 में मई गुरुवार को शाम 5 बजे भव्य शौर्य यात्रा महलवाड़ा परिसर से श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति व समस्त राजपूत संगठन द्वारा भव्य शौर्य यात्रा निकाली । शौर्य यात्रा निकलने के पूर्व सर्वप्रथम राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, राजराजेश्वरी पद्मावती माता, हाथी खाना स्थित श्रीनाथ जागनाथ महादेव मंदिर व अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण की । रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी राठौर महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महलवाड़ा से जय महाराणा, जय भवानी,जय शिवाजी के उद्घोष के साथ शाम 5 यात्रा शुरू हुई।जो महलवाडा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह जी चौराहा,नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार,चौमुखी पुल,चांदनी चौक,तोपखाना,गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंची। शौर्य यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया । श्री महाराणा प्रताप चौराहे पर श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण विजय सिंह चौहान ने किया तथा श्री महाराणा प्रताप के चित्र पर समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया। एवं साथ ही भव्य आतिशबाजी भी समिति द्वारा की।
Tags :
महाराणा प्रताप जन्मोत्सव
भव्य शौर्य यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन