Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: कायाकल्प योजना के तहत रतलाम की सड़कों के लिए बजट में दस करोड़ स्वीकृत : विधायक काश्यप

admin

Sat, Mar 4, 2023

रतलाम, 3 मार्च 2023। कायाकल्प योजना के तहत रतलाम शहर की प्रमुख सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसके लिए बजट में दस करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण के प्रस्तावों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों से विचार विमर्श किया। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सड़कों के लिए नगरीय निकायों से प्रस्ताव बुलवाएं गए थे। कायाकल्प योजना के तहत शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण कराए जाने के साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण और उनकी मरम्मत का कार्य होना है। शासन ने 15 जनवरी तक प्रस्ताव बुलाए थे, जिस पर नगर निगम द्वारा शहर की मुख्य सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इन प्रस्तावों को स्वीकार कर शासन ने योजना के तहत दस करोड़ रूपए बजट में स्वीकृत किए है। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ आवागमन के लिए अच्छी, मजबूत एवं आरामदेह सड़क उपलब्ध कराना है। इसमें डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ ही सीमेन्ट कांक्रीट की सड़कों का मजबूतीकरण और पुनः निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें