Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रतलाम जिले में कोविड 19 से बचाव की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल संपन्‍न

admin

Tue, Apr 11, 2023

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ जिले के जिला चिकित्‍सालय मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्‍पतालों तथा सीएचसी पीएचसी पर कोविड से बचाव के लिए आवश्‍यक संसाधनों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता के लिए मॉक ड्रिल संपन्‍न की गई। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि जिले में कुल 4 ऑक्‍सीजन प्‍लांट उपलब्‍ध है जो कि पूरी तरह क्रियाशील होना पाए गए है।

जिला चिकित्‍सालय में कुल 20 ऑक्‍सीजन सर्पोटेड आईसोलेशन बेड, 61 आईसीयू बेड, 18 वेंटीलेटर्स क्रियाशील होकर उपलब्‍ध हैं। जिले में कुल 41 एंबुलेंस उपलब्‍ध है जिनमें से 3 एंबुलेंस  वेंटीलेटर की सुविधायुक्‍त हैं। 40 नेबुलाईजर्स 11 ऑक्‍सीजन कंसंट्रेट , 205 ऑक्‍सीजन  सिलेंडर्स उपलब्‍ध हैं । आवश्‍यक दवाईयां , चिकित्‍सक एवं मानव संसाधन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है। 

सिविल सर्जन डॉ.आनंद चंदेलकर ने बताया कि कोविड के देश में बढते प्रकरणों के चलते राज्‍य  कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्‍यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। मॉक ड्रिल के  दौरान डमी मरीज को फीवर क्लिनिक में जांच कर आईसोलेशन, आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने एवं सेवा प्रदायगी की रिहर्सल की  गई। मेडिकल कॉलेज रतलाम  में भी मॉक ड्रिल  संपन्‍न  की गई । मेडिकल कॉलेज रतलाम में कुल 450 बेड ऑक्‍सीजन की सुविधायुक्‍त उपलब्‍ध है । 56 आईसीयू बेड तथा 70 वेंटीलेटर उपलब्‍ध है।

जिला चिकित्‍सालय में मॉकड्रिल के दौरान सिविल सर्जन  डॉ.चंदेलकर , रोगी कल्‍याण समिति सदस्‍य श्री गोविंद काकानी, आरएमओ डॉ.  प्रणव मोदी, एपिडेमियोलॉजिस्‍ट डॉ. गौरव  बोरीवाल, मेल नर्सिंग ऑफिसर श्री पुष्‍पेंद्र सिह एवं विभागीय  अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें