Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

कलेक्टर द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित : आंतरिक सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Raj Kumar Luniya

Sat, May 10, 2025

रतलाम 10 मई 2025। कलेक्टर श्री राजेश बॉथम ने जिले की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और सतर्कता को लेकर विभागीय अधिकारियों की एक बैठक शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में ली। कलेक्टर श्री बाथम ने  बताया  कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली जाए। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओ को और अधिक मजबूत कर ले। वर्तमान हालातो को देखते हुए जिले में पूरी सतर्कता रखी जाए। पुलिस, राजस्व सहित सभी विभाग आपसी समन्वय रखकर कार्य करे तथा अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू करे। सभी विभाग परस्पर तालमेल रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

सोशल मीडिया पर नहीं करे भ्रामक जानकारी पोस्ट

कलेक्टर ने बताया कि नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े विभाग के अधिकारी और फील्ड अमला किसी प्रकार के अवकाश पर नहीं जाए तथा नागरिक सुविधाओं को सुचारू रखने में तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देवे और नही भ्रामक जानकारी पोस्ट, कमेंट और शेयर करे। क नलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

होटल लाज में रुकने वालों के आधार व जानकारी लेना रहेगी अनिवार्य

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे तथा सोशल मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने वाली पोस्ट को रीपोस्ट, कमेंट, शेयर न करे। उन्होंने सभी विभाग प्रमुख से कहा कि जागरुक होकर अपने दायित्वो का निर्वहन करे। होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी ली जाए।

बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी श्री राकेश खाखा, समस्त  एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, एसडीओपी, एवं सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Tags :

Collector_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें