Breaking News
महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | महापौर परिषद का बड़ा फैसला : तीन स्थानों पर कॉमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हरी झंडी | दीनदयाल जयंती : विचारों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि : प्रदीप उपाध्याय | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार |

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

Raj Kumar Luniya

Tue, Jun 30, 2026

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रविवार को शहर में गरिमामय और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने ग्रामीण पत्रकारिता की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को बदलने की असली ताकत ग्रामीण अंचल के पत्रकारों में ही निहित है।

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम अश्वनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम सभापति मनीषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश जैन ने दिया।

​अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए चलानी होगी कलम: भदौरिया : ​सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने वर्तमान दौर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और सामाजिक सरोकार पर गंभीर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, हमें आत्ममंथन करना होगा कि आज समाज हमारे पक्ष में क्यों खड़ा नहीं होता ? क्या हमारी कलम पहले से अधिक तेज हो गई है या हमने समाज को पीछे छोड़ दिया है ?

उन्होंने आह्वान किया कि जिस दिन पत्रकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के हक में अपनी कलम चलाना शुरू कर देगा, पत्रकारिता का पुराना गौरव और सम्मान स्वतः ही वापस लौट आएगा। संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वे निरंतर संगठन की सेवा में कार्य करते रहेंगे।

  • ​अतिथियों ने रेखांकित की लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका :

  • ​महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। संकट या घटना के समय कई बार पुलिस से भी पहले पत्रकार मौके पर पहुँचते हैं।

  • ​डीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में नीतियां लागू करवाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने आग्रह किया कि खबरों में तस्वीर जैसी हो, उसे वैसा ही निष्पक्षता से पेश किया जाए।

  • ​एसपी अमित कुमार ने कहा कि पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदारी का अहसास कराया है। एकता में ही लेखनी की असली ताकत होती है।

  • ​पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने देश की आजादी में निर्भीक पत्रकारिता के योगदान को याद किया।

  • ​वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कोरोना काल में बंद हुई रियायतों, श्रद्धा निधि और तहसील स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

​नई नियुक्तियों की घोषणा और सम्मान : सम्मेलन में वैचारिक सत्र के बाद नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसके तहत: राजेश जैन को रतलाम संभागीय अध्यक्ष घोषित किया गया। ​चेनसिंह सोलंकी (नीमच) को संभागीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। विजय मीणा को रतलाम का नया जिला अध्यक्ष और दिनेश दबे को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।

​इस अवसर पर रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रांताध्यक्ष भदौरिया का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकारों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

​समारोह में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नीमच जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंदसौर जिला अध्यक्ष हेमंत जैन, उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन, संभागीय महासचिव राजेंद्र अग्रवाल, छतरपुर संभाग महासचिव प्रतीक खरे, डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, भेरूलाल टांक, राजेंद्र राठौर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Tags :

MP WORKING JOURNALIST UNION

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें