Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

त्यौहारों के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन हेतु : आयोजकों की मीटिंग आयोजित : Video

Raj Kumar Luniya

Tue, Jul 1, 2025

आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा दिनांक 30.06.25 को नवीन कंट्रोल रूम में आगामी त्यौहार मोहर्रम, ताजिया, चौकी धुलाई, अखाड़ा एवं सवारी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजकों की मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के त्योहार से संबंधित आयोजक, गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

नियम अनुसार अनुमति लेवे :

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा आमजन को संबोधित किया गया एवं बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाईन का पालन करें। किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले नियम अनुसार अनुमति लेना सुनिश्चित करे। आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से विशेष रूप से जुलूस मार्ग, समय सीमा, ध्वनि नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

पुलिस द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री मति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, काजी शहर अहमद अली, सलीम खान, अनीश बाबा, महिला करीम नीलगर, जावेद, गणमान्य नागरिक, ताजिया कमेटी के सदस्यगण एवं आयोजक उपस्थित रहे।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें