Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

वर्ष 2024-25 में रतलाम मंडल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन : 5 एकल शील्‍ड के साथ अन्य यूनिटों को मिली 3 शील्‍ड

Raj Kumar Luniya

Wed, Apr 16, 2025

रतलाम 16 अप्रैल। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए विभिन्‍न विभागों एवं उत्‍पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्‍ड महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्‍ड, बेस्‍ट इंम्‍प्रूवमेंट शील्‍ड का वितरण मुम्‍बई के यशवंतराव चाव्‍हान प्रतिष्‍ठान में आयोजित रेल सप्‍ताह कार्यक्रम में 16 अप्रैल, 2025 को किया गया। इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए कुल पांच शील्‍ड के साथ ही बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड, बेस्‍ट स्‍टोर शील्‍ड एवं बेस्‍ट सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड रतलाम मंडल के अंतर्गत यूनिटों को प्रदान की गई।

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा रतलाम मंडल को लेखा, इंटर डीविजनल ट्रैक मशीन शील्‍ड, बेस्‍ट मेंटेंड रनिंग रूप शील्‍ड रनिंग रूम उज्‍जैन को, सिगनल एंड ट्रलिकॉम शील्‍ड एवं राजभाषा शील्‍ड प्रदान की गई। स्‍टोर शील्‍ड स्‍टोर कार्यालय दाहोद को एकल रूप में प्रदान की गई। इसके साथ सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)-V/अहमदाबाद एवं उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)-II/रतलाम को संयुक्‍त रूप से तथा मेकेनिकल श्रेणी में बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड परेल वर्कशॉप एवं दाहोद वर्कशॉप को संयुक्‍त रूप से दी गई।

संयुक्‍त रूप से प्राप्‍त शील्‍ड दोनों यूनिटों के पास छ:-छ: म‍हीने रहेगी। इनमें बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड प्रथम छ: महीने परेल वर्कशॉप तथा बाद के छ: महीने दाहोद वर्कशॉप के पास रहेगी। इसी प्रकार बेस्‍ट सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड प्रथम छ: महीने अहमदाबाद के पास तथा बाद के छ: महीने रतलाम के पास रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्‍वनी कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र से शील्‍ड प्राप्‍‍त की।

मंडल को मिले 5 एवं अन्‍य यूनिटों को मिले 3 शील्‍डों के मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार ने मंडल के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का ही प्रतिफल है तथा भविष्‍य में भी हम इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक शील्‍ड रतलाम मंडल को प्राप्‍त हो सके।

Tags :

Western_Railway

Drm_Ratlam

Ministry_Of_Railway

Ashwin_Vaishnav

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें