Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: रतलाम मेडिकल कॉलेज से तुरंत मिल रही अंग प्रत्यारोपण की अनुमती

admin

Thu, Apr 27, 2023

रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के द्वारा 15 दिन में तीन बार बुलाई गई तत्काल बैठक में मरीज अखिलेश पाटीदार निवासी सिमलावदा जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) को किडनी प्रत्यारोपण नडियाद (गुजरात) में किया जा रहा है | मरीज को गंभीर अवस्था में होने से लाया नहीं जा सकता | ऐसे में समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल बैठक कर स्वीकृति प्रदान कर रवाना किया |

समिति के समक्ष किडनी दान करने वाले अनोखी लाल एवं परिवार सदस्य ने उनके परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज बताएं |समिति ने दस्तावेज में कुछ कमियां को दूर करते हुए उसी आधार पर किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान करी |

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 5 प्रकरण को अलग-अलग दिनों में आयोजित 3 बैठकों में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए प्रकरण को सूक्ष्मता से देखा गया व सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है |

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने कहा कि मरीज की गंभीर अवस्था को ध्यान देखते हुए 15 दिनों में 3 बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की|वैसे 15 दिन में एक बैठक प्रत्यारोपण की बुलाई जाती है |

रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती मनीषा ठक्कर , डॉ अतुल कुमार व नर्सिंग ऑफिसर मितीका भूरिया के सामने प्रत्यारोपण के सभी प्रकरण रखे गए |

डॉ अतुल कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल प्रथम बैठक में राजेश नागदा उम्र 36 वर्ष निवासी जावद,अमर सिंह जादव उम्र 20 वर्ष निवासी रतलाम, 17 अप्रैल द्वितीय बैठक में विशाल डांगी उम्र 13 वर्ष निवासी सुसनेर आगर मालवा, मनीष पवार उम्र 31 वर्ष निवासी देवास जिला एवं 26 अप्रैल तृतीय बैठक में अनोखीलाल पाटीदार निवासी सिमलावदा जिला रतलाम को अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की गई है| इसमें से विशाल डागी को लीवर प्रत्यारोपण एवं शेष सभी को किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की गई है |

संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति रतलाम मेडिकल कॉलेज द्वारा यहां मात्र 1 घंटे में स्वीकृति पाकर सभी के परिवार सदस्यों ने समिति डॉक्टर एवं सदस्यों धन्यवाद अदा किया |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें