Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

जनसुनवाई में 125 आवेदन : प्रधानमंत्री आवास, सड़क निर्माण और भूमि रिकॉर्ड छाए

Raj Kumar Luniya

Wed, Dec 17, 2025

कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को लेकर 125 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई, जिसमें सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से सीधे आवेदन लेकर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण कराया गया, जबकि शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में ग्राम बाजेडा निवासी तेजालाल पिता तुलसीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत मकान की तीसरी किश्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मकान निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इसके बावजूद राशि प्राप्त नहीं हुई। मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में होमगार्ड कॉलोनी रतलाम निवासी पदमा पति हेमंत मालवीय ने शासकीय भूमि पर वर्षों से बने उनके आवास के पट्टे संबंधी आवेदन पर कार्यवाही की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

ग्राम परनाला पोस्ट छावनी झोड़िया निवासी जीवन पिता दोला ने अपने पुत्र की कुएं में डूबने से हुई आकस्मिक मृत्यु पर शासन की योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने का आवेदन दिया। इस संबंध में तहसीलदार सैलाना को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम गोठड़ा, तहसील जावरा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सीसी रोड की ऊंचाई अधिक होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बताते हुए सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए।

इसके अलावा ग्राम ढोढर के ग्रामीणों ने भूमि रिकॉर्ड दुरुस्ती एवं नक्शा सुधार को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर संबंधित नायब तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Tags :

जन_सुनवाई

जन_समस्या

कलेक्टर_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें