Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही : निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल एवं मसाले लूज विक्रय करते पाए गए

Raj Kumar Luniya

Tue, Jul 15, 2025

रतलाम 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा रतलाम क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए डालुमोदी बाजार में स्थित गोकुल डेयरी का निरीक्षण कर घी का नमूना लिया गया, बाजना बस स्टैंड रतलाम स्थित देवनारायण दूध डेयरी से घी का नमूना लिया गया, इसी प्रकार टाटानगर स्थित चारभुजा ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल एवं मसाले लूज विक्रय करते पाए गए।

उक्त खाद्य प्रतिष्ठान से सोयाबीन तेल लूज एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा में कार्यवाही करते हुए बेगम पूरा जावरा स्थित सुहाना होटल का निरीक्षण किया व तड़का (सब्जी का), सेव टमाटर की सब्जी, रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं दही का नमूने लिए गए, हुसैन टेकरी जावरा स्थित उस्मान ट्रेडर्स से बासमती चावल एवं उड़द दाल का नमूने लिए गए एवं हुसैन टेकरी बामनखेड़ा स्थित अली हुसैनी स्वीट्स एवं सोहन हलवा का निरीक्षण कर सोहन हलवा का नमूना लिया गया।

विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें