Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: एस.पी द्वारा आधी रात को थाना IA जावरा का औचक निरीक्षण कर जांची गई पुलिस की मुस्तैदी : Video

admin

Sat, Feb 15, 2025

किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रतलाम पुलिस की सक्रियता एवं रिस्पॉन्ड टाइम जांचने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार गत रात अचानक थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पहुंचे। थाने पर थाना प्रभारी से चेक रोल कॉल बजवाया। चेक रोल कॉल पर थाना स्टाफ उपस्थित हुए।

उपस्थित पुलिस स्टाफ को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय और आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा  निर्देश प्रदान किए गए।  इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री रवींद्र मालवीय, प्रशिक्षु आईपीएस श्री विक्रम अहिरवार (थाना प्रभारी रिंगनोद),निरीक्षक श्री मुनेंद्र गौतम थाना प्रभारी आई ए जावरा एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी श्री मुनेंद्र गौतम को थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए। रात्रि गश्त में विशेष सतर्कता बनाए रखने और पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, चेक करने, रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए।

थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया : पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

https://youtu.be/35PEdoBJaZo

पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर पदस्थ स्टाफ से उनकी समस्याएं जानी और सुझाव मांगे। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें