Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जावरा में महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न

admin

Sun, Mar 26, 2023

रतलाम 26 मार्च | भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए न केवल सत्ता में भागीदारी निश्चित की है बल्कि सामाजिक क्षेत्र तथा अन्य सांस्कृतिक खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज की अन्य महिलाओं को प्रेरित करने का काम करने वाली उन महिलाओं को भी सम्मानित करने का काम किया है , जो समाज जीवन में नारी शक्ति की प्रेरणा बनकर के कार्य करती है| भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज अवार्ड के नाम से प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम भाजपा ने महिला मोर्चा के माध्यम से पूरे प्रदेश के सभी जिला स्थानों पर आयोजित करने का काम किया है।

यह  विचार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने जावरा में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए| श्रीमती नारोलिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहां की मोदी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ कर नारी शक्ति को मजबूत किया है| प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 25 मार्च 2023 से प्रदेश की करोड़ों बहनों के लिए अपनी सरकार का खजाना खोलते हुए लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है , जिसमें कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह शिवराज सरकार ₹1000 और वर्ष भर में प्रति महिला को ₹12000 देने का बड़ा काम कर रही है| इससे न केवल महिलाएं अपने बच्चों का बल्कि परिवार का पालन पोषण भी आत्मसम्मान से करते हुए आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेरा ने इस अवसर पर महिला प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए महिला मोर्चा की प्रशंसा करते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व वरिष्ठ सांसद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे के नाम किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया | उन्होंने  जावरा की बबली गंभीर द्वारा किए कार्यों के लिए कहा की शारीरिक कमजोरी के बाद भी बबली जितनी ताकत के साथ जीवन की लड़ाई लड़ते हुए नारी शक्ति की बड़ी प्रेरणा बनकर महिलाओं को जो राह दिखा रही है , वह स्वागत योग्य है| इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी,श्रीमती उषा श्रोत्रिय,संभाग प्रभारी ज्योति दुबे जिला प्रभारी रेखा शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया ने भी संबोधित किया| स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा ने दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री  कीर्तिशरण सिंह ,बंटी पितलिया, अभय कोठारी नेता प्रतिपक्ष रानी सोनी नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष शर्मा मंचासीन रहे |

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गीत के साथ हुआ| वंदेमातरम की प्रस्तुति दिव्या शर्मा,कोमल शर्मा,ललिता पवार ने दी| स्वागत गीत प्रमिला शिखर धाडीवाल ने प्रस्तुत किया | इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जावरा की वरिष्ठ महिला चिकित्सक श्रीमती डॉ उषा ओझा, ब्यूटीशियन तथा अनेक राष्ट्रीय स्तर पुरुस्कारों से सम्मानित बबली गंभीर,डा लीला जोशी,अंजू सूर्यवंशी, कृतिका शर्मा,शिवानी सोलंकी,जित्री महिडा को शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह तथा माला पहना कर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी,मंडलों की अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही| कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री श्रीमती अनिता पाहुजा ने किया | आभार जिला महामंत्री श्रीमती सुमन मेहता ने व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें