Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: हर वर्ग का विषय है, एक राष्ट्र एक चुनाव : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

admin

Mon, Mar 31, 2025

रतलाम 30 मार्च 2025। एक राष्ट्र-एक चुनाव, विचार जिला समिति के तत्वावधान में एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रव्यापी विचार परामर्श सम्मेलन का आयोजन जोधा बाग में हुआ। इसे मुख्य वक्ता के रूप में वन नेशन, वन इलेक्शन विचार समिति के प्रदेश सहसंयोजक इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री एवं संयोजक निर्मल कटारिया मंचासीन रहे।

एक राष्ट्रीय एक चुनाव से होगी 5 लाख करोड रुपए की बचत : पुष्यमित्र भार्गव

मुख्य वक्ता इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश में हमेशा चुनाव चलते रहते हैं, लेकिन चुनाव का महत्व हमें टीएन शेषन के चुनाव आयुक्त बनने पर पता चला। देश में 1952 में पहली बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए। वर्ष 1965-67 तक एक साथ चुनाव होते रहे हैं। वर्ष 1984 में अटल जी ने पहली बार देश में एक साथ चुनाव होने पर जोर दिया था। वर्ष 1990 में लॉ कमीशन ने भी यह बात कही थी। बीते 5 वर्ष के दौरान लोकसभा व सभी राज्यों के चुनाव में साढ़े छह लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। यदि चुनाव एक साथ होते तो मात्र डेढ़ लाख करोड़ का खर्च होता और 5 लाख करोड रुपए बचते। देश के शिक्षा या स्वास्थ्य के किसी एक विभाग का पूरा बजट चुनाव में खर्च हो जाता है, इसलिए आज देश को इलेक्शन मोड़ से बाहर लाने की महती जरूरत है।

श्री भार्गव ने कहा कि कई कारणों से एक देश-एक चुनाव देशहित में है। यदि आप एक देश-एक चुनाव से सहमत हैं तो सभी लोग राष्ट्रपति जी के नाम एक देश एक चुनाव के समर्थन में पत्र लिखें। सभी लोग और समूह इस विषय पर चर्चा करें और पत्र लिखें। हर वर्ग में इस बारे में बात होगी, तभी यह देश का मुद्दा बनेगा।

एक राष्ट्र एक चुनाव हर वर्ग का विषय है, एक राष्ट्र एक चुनाव : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव का विषय हर वर्ग के लिए है। इसे समझना आज हमारे देश के लिए बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो काम किया है देश हित में उसका समर्थन हर भारतीय को करना चाहिए। लोकतंत्र से संबंधित इस मुद्दे पर जन जागरण होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश में बुद्धिजीवियों को राजनीति से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। अच्छे बुद्धिजीवी जो अलग-अलग विषय में हुनर रखते हैं, उनका राजनीति में जुड़ना आवश्यक है। वन नेशन, वन इलेक्शन के रूप में हमारे बीच हमेशा चर्चा होती है और आज ऐसे गंभीर चिंतन के लिए ही रतलाम के सभी प्रबुद्धजन एकत्रित हुए हैं, जो लोकतंत्र की ताकत है।

आरंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए विषय प्रवर्तन किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार को पूरा करने के लिए देश भर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। आम लोगो को इससे जोड़कर एक बार में चुनाव के लिए जनमानस तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इस संबंध में पत्र लिखने का आव्हान किया। परिचर्चा में सीए गोपाल काकानी, समाजसेवी गोविन्द काकानी, सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेन्द्र सिंह, शिक्षाविद् अरविन्द मिश्रा, व्यवसायी विशाल गांधी, डॉ. भरत शर्मा एवं दिनेश जैन ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कटारिया ने किया, आभार जिला टोली केे सदस्य करण वशिष्ठ ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें