Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

जेएसजी संगिनी उमंग का फाग उत्सव संपन्न : खेल और सम्मान के बीच मना होली का जश्न

Raj Kumar Luniya

Sun, Mar 8, 2026

रतलाम मप्र। जैन सोशल ग्रुप (JSG) संगिनी उमंग परिवार द्वारा स्थानीय स्तर पर शानदार फाग उत्सव एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में ग्रुप की 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत फाग के पारंपरिक गीतों और डीजे की धुन के साथ हुई, जहाँ ढोल की थाप पर सखियों ने जमकर नृत्य किया और होली की मस्ती का आनंद लिया।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां : उत्सव के दौरान ग्रुप की पदाधिकारियों और बोर्ड मेंबर्स ने होली के चुनिंदा गीतों पर एक विशेष सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस शानदार परफॉर्मेंस ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उपस्थित सभी सदस्यों की खूब वाहवाही बटोरी।

​मनोरंजन और व्यंजनों की रही धूम : सदस्यों के मनोरंजन के लिए मनोरंजन समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के रोचक गेम्स खिलाए गए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, भोजन समिति द्वारा तैयार किए गए सुस्वादु और पारंपरिक व्यंजनों ने उत्सव के स्वाद को और बढ़ा दिया। सभी सखियों ने मिल-जुलकर इस पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाया।

​उपलब्धियों का रहा साल: मिले 5 अवार्ड : इस अवसर पर ग्रुप की सफलताओं का ब्यौरा भी साझा किया गया। संगिनी उमंग परिवार द्वारा इस वर्ष कुल 26 विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए एमपी रीजन द्वारा ग्रुप को 5 विशेष अवार्ड्स से नवाजा गया है।

​आभार और धन्यवाद : ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने इस सफल वर्ष और अवार्ड्स का श्रेय सभी सदस्यों के मार्गदर्शन व सक्रिय सहयोग को दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सचिव निर्मला पटवा एवं अनीता कोठारी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

JSGIF

JSG_MP_REGION

(JSG) संगिनी उमंग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें