Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

त्रिवेणी मेला 2025 : सांस्कृतिक उत्सव और खेल का महाकुंभ

Raj Kumar Luniya

Wed, Dec 10, 2025

त्रिवेणी के पावन तट पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 11 दिवसीय त्रिवेणी मेला इस वर्ष 11 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक भव्य रूप से आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 11 दिसंबर गुरुवार शाम 5 बजे निगम रंगमंच पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री तथा रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप और रतलाम-झाबुआ सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया सहित निगम परिषद सदस्य और पार्षद उपस्थित रहेंगे।

मेले में निगम रंगमंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 दिसंबर को स्थानीय भजन संध्या, 13 दिसंबर को स्थानीय आर्केस्ट्रा, 14 दिसंबर को लोकगीत–लोकनृत्य, 15 दिसंबर को श्रीराम लीला, 16 दिसंबर को श्रीकृष्ण लीला, 17 दिसंबर को सिंगिंग नाइट, 18 दिसंबर को स्टैंडअप कॉमेडी एवं लाइव आर्केस्ट्रा, 19 दिसंबर को भजन संध्या, 20 दिसंबर को कवि सम्मेलन और 21 दिसंबर को श्री सत्यवीर तेजाजी कथा आयोजित होगी।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 15 से 17 दिसंबर तक कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ और व्हॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। कुश्ती के लिए पहलवानों का वजन 14 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा संभाग केसरी प्रतियोगिता हेतु वजन 16 दिसंबर को मानस भवन में सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता 19 दिसंबर की शाम मानस भवन में आयोजित की जाएगी।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, पार्षदगण और समिति सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांस्कृतिक और खेल आयोजनों को सफल बनाएं तथा त्रिवेणी मेले की भव्यता में सहभागी बनें।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें