Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

नेत्रम संस्था की अहम भूमिका : मेडिकल कॉलेज में 100वां नेत्रदान सफलता पूर्वक सम्पन्न

Raj Kumar Luniya

Sun, Jul 13, 2025

रतलाम मेडिकल कॉलेज ने नेत्रदान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 100वां नेत्रदान सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस सराहनीय कार्य को संभव बनाया नेत्रम संस्था एवम अन्य संस्थाओं के अथक प्रयासों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रेरणा और परिजनों की सहमति ने, जिससे चार दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलने की नई आशा जगी है।

100वें नेत्रदान का यह महत्वपूर्ण अवसर दिनदयाल नगर निवासी स्व. कृष्ण गिरी गोस्वामी के नेत्रदान के रूप में दर्ज हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मीनू माथुर, शुभम सिंह चौहान एवम मांगूसिंह सोलंकी ने दिवंगत के पुत्रों सुशील गिरी गोस्वामी एवं कमलेश गिरी गोस्वामी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति मिलते ही नेत्रम संस्था ने मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी।

डॉ. मुथा के मार्गदर्शन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया, डॉ. अदिति गजभिये, नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह, एवं जीवन देवड़ा की टीम ने नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

नेत्रदान टीम को रतलाम मेडिकल कॉलेज से दिवंगत के निवास स्थान तक पहुँचाने एवं पुनः सुरक्षित वापसी की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य श्री सुशील मीनू माथुर द्वारा उनके निजी वाहन से की गई, जो उनकी सेवा भावना और समर्पण का उदाहरण है। यह नेत्रदान रतलाम मेडिकल कॉलेज के इतिहास में 100वें नेत्रदान के रूप में दर्ज हुआ, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

इससे पूर्व विनोबा नगर निवासी स्व. श्रीमती सुभद्रा नाईक के निधन उपरांत उनके परिजनों ने भी नेत्रदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। गिरधारीलाल वर्धानी के प्रेरणा से, बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ. जी.एल. ददरवाल, मनीष तलाच व मोहनलाल राठौड़ की टीम ने रतलाम पहुँचकर नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया।

नेत्रदान के दौरान दोनों परिवारों, उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने प्रत्यक्ष रूप से नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया को देखा और नेत्रदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया। सभी ने भविष्य में नेत्रदान करवाने का संकल्प भी लिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर हेमंत मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, शीतल भंसाली, भगवान ढलवानी, हितेश वागमार, अमित लुणावत, गिरधारीलाल वर्धानी सहित नेत्रम संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे। संस्था द्वारा परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके मानवीय निर्णय को सम्मानित किया गया।

Tags :

EYE_DONATION

Netram_Organisation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें