Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: सही व्यक्ति की उपेक्षा हमें जीवन भर पछताने को मजबूर कर सकती है

admin

Mon, Jun 5, 2023

आज का विचार में आज ख़ास , जीवन में ग़लत व्यक्तियों का चयन हमारे जीवन को प्रभावित करें या न करें , लेकिन एक सही व्यक्ति की उपेक्षा हमें जीवन भर पछताने को मजबूर कर सकती है

प्रिय पाठकों ? जीवन मे आपके बचपने से लेकर बुढापे तक के समय तक कितने ही दोस्त बनेगें व बिछड़ेगे । इसी बीच आपको अच्छे व सच्चे दोस्तों , साथियों का साथ करना है , क्योंकि इंसान के जीवन में कई ऐसे लोग भी मिलेंगे जो कि आपको ग़लत राह दिखाएंगे । इसलिए ध्यान रहे किसी अच्छे व्यक्ति की उपेक्षा न हो पाए जिसके कारण हमें जीवन भर पछताना पढ़ें ।

जीवन में कोंन इंसान सुखी हैं : इस सन्सार में वही व्यक्ति सबसे सुखी हैं जिसकी काया ( शरीर ) निरोगी हो । जीवन में ऐसे व्यक्ति आप भी हो सकतें हो जबकि आपकी सोच सकारात्मक हो । आपके मन में सभी के लिए प्रेम हो । आप सभी धर्मों का आदर करें । बुजुर्गों का सम्मान करें ।

जीवन में आप अपने दुःखों का पिटारा हर किसी के सामने मत खोलों , क्योंकि ईश्वर ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि आप अपने दुःखों को किसी के सामने खोलों या ना खोलो आपके दुख आपके ही रहेगें बस दूसरों को अपना दुखड़ा सुनाने से आपका मन थोड़ा हल्का जरूर हो जाएगा ।

" जीवन में वक़्त हंसाता है , वक़्त ही रुलाता है , वक़्त बहुत कुछ सिखाता है , आप सभी वक़्त की कीमत को पहचान लो , क्योंकि जीवन में जिस व्यक्ति ने वक़्त को पहचाना , वही मंजिल को पाता है । खो देता हैं वक़्त को जो वह जीवन भर पछताता है , क्योंकि गुजरा हुवा वक़्त कभी भी लौटकर नही आता है "

अब जीवन की सबसे बड़ी , सच्ची व ख़ास बात कि :--
1, जीवन में सोच समझकर ही दोस्तों का चुनाव करना ।
2, जीवन में जल्दबाजी में किसी के ऊपर विश्वास मत करना , पहले उसे परखना फ़िर उस पर विश्वास करना ।
3, जीवन में लोग पल पल में धोखा देते हैं , व गिरगिट से भी जल्द रंग बदलते है
4, अपना दुखड़ा सबके सामने मत खोलना , क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का ग़लत फ़ायदा उठाते है ।
5, जिंदगी हंसने , हँसाने के लिए हैं आप जैसे रोकर गुजारो या हंसकर आपको ही गुजारना हैं ।
6, जीवन अनमोल हैं , सफऱ यादगार बनावें ।
7, हैं ईश्वर सभी का जीवन सफ़ल बना दो । सभी के मन से नफ़रतों को अलविदा कर दो

अब्दुल रशीद शेख़ पत्रकार पुलिस सर्विलांस , दबंग भोपाल न्यूज़ , दबंग केसरी व रिटायर्ड टी आई इंदौर 9827230419 जय हिंद जय भारत 🇮🇳

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें