विश्व में शांति के लिए : रतलाम में हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन : Video
Raj Kumar Luniya
Fri, Jun 27, 2025
महावीर धाम तेजा नगर रतलाम में पूज्य गुरुदेव श्री चंद्रशेखर विजय जी महाराज साहब के सुशिष्य पूज्य आचार्य भगवन, श्री जिन सुंदर सुरीश्वर जी महाराज साहब तथा पूज्य आचार्य भगवन श्री धर्म बोधि सुरीश्वर जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में महा मांगलिक का आयोजन हुआ।

जिसमें विश्व में शांति हो एवं सभी जीवो का मंगल हो इस भावना से पूज्य श्री ने अपने मुखारविंद से महामंगलिक उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को श्रवण करवाई तथा मांगलिक प्रवचन फरमाए गए जिसमें उन्होंने भगवान महावीर प्रचंड पुण्य के सम्राट थे, उनके पास अखुट संपत्ति होने पर भी संसार की समस्त सुविधाओ का त्याग कर जीव मात्र के कल्याण के लिए उन्होंने संयम ग्रहण किया तथा जिन शासन की स्थापना की गई। महान दानवीर भीमा फुलड़िया का भी जिक्र किया जिन्होंने शत्रुंजय महातीर्थ के लिए अपनी सर्व संपत्ति को न्योछावर कर दिया था।
आयोजित महा मंगलिक में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। लाभार्थी परिवार संघवी मोहन बाई सौभाग्य मल जैन परिवार द्वारा गुरु पूजा एवं उपस्थित श्रावक श्राविकाओं की संघ पूजा की गई।
Tags :
जैन_संत
जैन_धर्म
महा_मांगलिक
विज्ञापन
विज्ञापन