Breaking News
पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन |

46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान

Raj Kumar Luniya

Sat, Jul 4, 2026

इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में विश्व के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल रहे रतलाम को फिर से हरित और शीतल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 5 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक रतलाम-शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' के तहत वृहद स्तर पर त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का रोपण किया जाएगा।

त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक : 5 जुलाई 2026 को शाम 4.00 बजे विधायक सभागृह, बरबड़ रोड, रतलाम पर होगी। इसमें समाज के सभी वर्गों के प्रमुख, पर्यावरणविद, प्रकृति प्रेमी, स्वयंसेवक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं तथा संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। इस दौरान महाअभियान के पोस्टर का विमोचन के साथ ही सभी को महाअभियान के संबंध जानकारी दी जाएगी।

अलग-अलग चरणों में चलेगा अभियान : त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान अलग-अलग चरणों में चलेगा। पहले चरण में 5 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर 1100 त्रिवेणी का रोपण होगा। इसके बाद अन्य क्षेत्र में त्रिवेणी रोपण किया जाएगा। यह कार्य समाज के सहयोग से ही होगा। विशेष बात यह है कि इन पौधों की देख-रेख तब तक की जाएगी जब तक कि वे वृक्ष का रूप नहीं ले लेते।

दो माह चला मंथन, तब बना महाअभियान' का खाका : इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु में रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है और रतलाम विश्व के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो चुका है। इस स्थिति को देखते हुए लगभग दो महीने से प्रबुद्धजनों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगातार विचार-विमर्श किया। इसमें यह बात उभर कर आई कि जलवायु परिवर्तन और अन्य कारणों के अलावा गुजरात और राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण स्थिति ज्यादा भयावह हो रही है। 

इसे रोकने का दीर्घकालिक उपाय रतलाम के आसपास सघन वन रोपण ही है। इसमें त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) महती भूमिका निभा सकती है। इन तीनों ही वृक्षों का वैज्ञानिक, औषधीय, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। ये जमीन का कटाव रोकने, वातावरण को स्वच्छ बनाने तथा अन्य वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण में भी सहायक हैं।

Tags :

'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें