Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : Yoga for One Earth One Health थीम पर उमड़ी जनता

Raj Kumar Luniya

Sat, Jun 21, 2025

रतलाम 21 जून 2025/ जिला प्रशासन, आयुष विभाग एवं नगर निगम रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन आज 21 जून 2025 को प्रातःकाल पूरे जिले में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विधायक सभागृह, बरबड़, सैलाना रोड, रतलाम में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम रही “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग“ ( Yoga for One Earth One Health)’, जो योग को केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन एवं पर्यावरणीय चेतना से जोड़ती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मधुरालाल डामर ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन बताते हुए इसके नियमित अभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, स्थानीय पार्षदगण, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एस.डी.एम. (शहर) श्री अनिल भाना एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता सागर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी बनाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के योग पर आधारित संदेशों का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं ध्यानपूर्वक देखा-सुना। मुख्य आकर्षण रहा सामूहिक योगाभ्यास, जिसका सफल संचालन विकासखंड योग प्रभारी श्री मुकेश राठौर, योग प्रभारी श्रीमती आशा दुबे, तथा पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक श्री प्रेम पुनिया, श्री विशाल कुमार वर्मा एवं श्री अपार उपाध्याय द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, छात्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारीगणों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशिष राठौर ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों, योग प्रशिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, नगर निगम एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक दिवस का नहीं, बल्कि निरंतर स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में चलने का प्रेरक मार्ग है। यह आयोजन रतलाम जिले की एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Yoga for One Earth One Health

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें