Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा

Raj Kumar Luniya

Sat, Apr 25, 2026

प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) पर किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को चार गुना करने के ऐतिहासिक निर्णय का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया। आज कोर्ट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम एवं भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में एकत्रित हुए जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस किसान हितैषी कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। मुआवजे को चार गुना करने का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा।

​प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल पाटीदार और जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार और जिला पंचायत सदस्य गणेश मंडिया ने भी अपने विचार रखे।

​कार्यकर्ताओं में उत्साह: कार्यक्रम में रघुवीर सिंह शक्तावत, जुझार सिंह जोधा, मनमोहन सिंह सोनगरा, कैलाश जाट, मोहन चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जनपद प्रतिनिधि और सरपंच उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

​कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई।

Tags :

मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भाजपा किसान मोर्चा

भूमि अधिग्रहण

4 गुना मुआवजा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें