Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित रतलाम दोरे को लेकर पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित

admin

Wed, Apr 5, 2023

रतलाम 5 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 8 अप्रैल को रतलाम आगमन और कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस के भी अधिकारी सम्मिलित थे। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, एसडीएम श्री संजीव पांडे, श्री हेमंत चौहान, निगमायुक्त श्री ए.पी. सिंह गहरवार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा अधिकारियों को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया गया। कलेक्टर ने रतलाम पोलोग्राउंड में मंचीय कार्यक्रम लाडली बहना सम्मेलन की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि मंच पर उद्बोधन के अलावा कन्या पूजन, मुख्यमंत्री का सम्मान, जिले की बहनों का सम्मान, हितलाभ वितरण इत्यादि कार्यक्रम के महत्वपूर्ण घटक बिंदु रहेंगे। लाडली बहना पंजीयन केंद्र का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद एवं चर्चा मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। सीएम फेलो, जन सेवा मित्र एवं पैसा मोविलाइजर से भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिन अधिकारियों को दायित्व सौपे गए हैं वह निष्ठा के साथ समय सीमा में अपने कार्य का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में पेयजल, बैठक व्यवस्था, बेरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साज सज्जा इत्यादि के संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बनाई जाने वाली पार्किंग के संबंध में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि पार्किंग में अच्छी माइक व्यवस्था तथा पेय जल व्यवस्था रहे, कोई दुर्घटना नहीं हो।

पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने भी कार्यक्रम आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने, वाहनों का पुख्ता रूट प्लान, ग्रीन रूम व्यवस्था, सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती, पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने, पुख्ता कम्युनिकेशन, मोबाइल नेटवर्क उपलब्धता आदि बिंदुओं पर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लाडली बहना सम्मेलन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाए, जहां बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में अस्थाई टॉयलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पानी के लिए पर्याप्त मात्रा में पाउच तथा कैंफर रखने के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें