Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

संभाग आयुक्त एवं एडीजीपी द्वारा समीक्षा बैठक : विकास एवं कानून व्यवस्था पर आधारित

Raj Kumar Luniya

Fri, Oct 31, 2025

सर्किट हाउस रतलाम में उज्जैन संभाग के आयुक्त श्री आशीष सिंह एवं एडीजीपी श्री उमेश जोगा ने रतलाम जिले का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एमपीआईडीसी से श्री राजेश राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य चर्चा बिंदु : 

एमपीआईडीसी (MPIDC): आयुक्त महोदय ने मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को आकर्षित करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भावांतर योजना: किसानों के हित से जुड़ी भावांतर भुगतान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। संभाग आयुक्त ने योजना का लाभ पात्र किसानों तक सुगमता से पहुँचाने और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कानून व्यवस्था: एडीजीपी श्री उमेश जोगा ने जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आगामी त्यौहारों और आयोजनों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सुरक्षात्मक और निरोधात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त और एडीजीपी ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करें तथा जिले में शांति एवं सुशासन बनाए रखें।

Tags :

भावांतर योजना

समीक्षा

कानून व्यवस्था

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें