: रतलाम की बाजना तहसील में हुआ वैश्य महासम्मेलन का कैलेंडर वितरण
admin
Thu, Dec 19, 2024
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन द्वारा वर्ष 2025 का बहुरंगी और बहु उपयोगी कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है और इसका प्रदेश के हर जिले एवं तहसील में विमोचन किया जारहा है व कैलेंडर का वैश्य परिवारों को निशुल्क कैलेंडर वितरण भी किया जाएगा। बाजना तहसील में तहसील अध्यक्ष सतीश नहर एवं श्री संघ अध्यक्ष सतीश चोरड़िया की उपस्थिति में कैलेंडर का विमोचन किया गया।

बाजना तहसील अध्यक्ष को कैलेंडर देते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झमक भरगट और जिला प्रभारी संजय छाजेड
नाहर ने कैलेंडर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके कैलेंडर को देश के ख्याति प्राप्त संपादक व पंचांग के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है इसमें समस्त जिले एवं तहसील अध्यक्षों के नंबर होते हैं जो मुसीबत में समय मदद के लिए तत्पर रहते हैं और त्योहार व हिंदी तिथि के साथ ही सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, शुभ मुहूर्त, सहित महत्वपूर्ण जानकारी का समावेश है। कार्यक्रम में पारस पालरेचा, मनीष कावड़िया, शुभम पालरेचा, पंकज पालरेचा, संदीप चौरड़िया, सुरेंद्र पालरेचा, रतनलाल चौरड़िया, सुरेश लुणावत, राकेश पालरेचा, कपिल पालरेचा, सुशील पालरेचा आदि
कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन