: मुख्यमंत्री का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम : कलेक्टर, एस.पी पहुंचे बांगरोद
admin
Sun, Jul 23, 2023
रतलाम 23 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 अगस्त के भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधिक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने रविवार को बांगरोद पहुंचकर सम्भावित स्थलो का जायजा लिया।
कलेक्टर व एसपी ने खेल ग्राउंड, श्रीराम गौशाला निरीक्षण कर आम सभा व हेलीपैड के लिए स्थान देखे। उसके पश्चात श्री बर्बरीक श्याम मंदिर पर दर्शन किए। कलेक्टर के साथ ग्रामीण एसडीएम श्री त्रिलोकचंद गौड, जनपद सीईओ रामपाल करजरे, चौकी प्रभारी अशोक दीक्षित, बांगरोद से उपसरपंच मनोहर मदारिया, समरथ पाटीदार, दिनेश समोत्रा, बालकृष्ण व्यास, पूर्व सरपंच आनंदीलाल मुकाती, प्रमोद शर्मा, राजेश माली, सचिव संतोष पाटीदार आदि उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन