Advertisment

SHWETAMBER JAIN MATRIMONIAL HUB INDORE : रजिस्ट्रेशन के लिए WhatsApp नंबर : 7000576100 पर बायोडाटा भेजे

गोविंद काकानी : अनुवांशिक बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Raj Kumar Luniya

Sat, Feb 7, 2026

सिकल सेल थैलेसीमिया जनजागरण समिति और जिला स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में झाबुआ में एक दिवसीय सिकल सेल जागरूकता कार्यशाला एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस अनुवांशिक बीमारी के प्रति समाज को जागरूक करना और प्रभावित परिवारों को सही चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।

अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन : कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता डॉ. अक्षय लाहोटी (प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट, इंदौर), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बघेल, समिति के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह राठौड़ (नीमच), गोविंद काकानी (रतलाम), विनीत मेहंदीरता (उज्जैन), इंदौर विभाग प्रमुख रवि आंजना और अशोक यादव (सेंधवा) द्वारा मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वागत भाषण डॉ. बघेल और सत्येंद्र सिंह ने दिया, जिसमें उन्होंने शिविर की आवश्यकता और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

पारिवारिक जागरूकता पर जोर : समिति के मार्गदर्शक और वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सिकल सेल और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए निरंतर रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने समाजसेवियों से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की। काकानी ने विशेष जोर देते हुए कहा, "यदि हम अपने परिवारों में जांच करवाएं और विवाह के समय डॉक्टरी परामर्श का पालन करें, तो आगामी 10 वर्षों में इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।" उन्होंने मरीजों के परिजनों को दुर्लभ रक्त समूहों के लिए ब्लड बैंक के साथ समन्वय बनाए रखने की सलाह भी दी।

डॉ. लाहोटी ने दिए प्रबंधन के टिप्स : मुख्य वक्ता डॉ. अक्षय लाहोटी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बहुत ही सरल भाषा में बीमारी के कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ उपस्थित परिवारों को सिकल सेल बीमारी में 'बेहतर जीवन प्रबंधन' के तरीके सिखाए। शिविर में झाबुआ जिले के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों से आए स्वास्थ्य कर्मियों और प्रभावित परिवारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें