Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

नीट परीक्षा आज : कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Raj Kumar Luniya

Fri, May 1, 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

​प्रमुख केंद्रों का किया दौरा: प्रशासनिक अमले ने जिला मुख्यालय के एम.एल.बी. स्कूल, गर्ल्स कॉलेज और उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया।

​गर्मी को देखते हुए विशेष निर्देश: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह ने भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर: ठंडे व साफ पेयजल की समुचित व्यवस्था, छांव और टेंट की व्यवस्था, टेबल-कुर्सी की उचित व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किट (First Aid Kit) के साथ मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

​अधिकारियों की उपस्थिति और निर्देश: कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा का आयोजन शासन के मापदंडों के अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आर्ची हरित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

​अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपील : प्रशासन ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा से संबंधित निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। केंद्रों पर किसी भी प्रकार की वर्जित वस्तु साथ लेकर न आएं और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें