Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

पंडित नेहरू की जयंती : कांग्रेस ने आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Raj Kumar Luniya

Sat, Nov 15, 2025

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उनकी दूरदृष्टि, सूझबूझ और निडर नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कृषि प्रधान देश को औद्योगिकीकरण की राह पर अग्रसर किया तथा एम्स, भाखड़ा नांगल बांध जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम संयोजक राजीव रावत ने कहा कि भारत के विकास में नेहरू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि नेहरू के आदर्शों को आत्मसात कर देश की मजबूती एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, तथा रजनीकांत व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में आशा रावत, फैय्याज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, बसंत पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, किशन भगीनामा, राजकुमार जैन लाला, राजेश प्रजापत, अनिल पुरोहित, श्रीनिवास जादव, हेमंत नेका, सोनू व्यास, विजय उपाध्याय, सुनील महावर, विजय पंड्या लाला, श्याम सुन्दर, इकरार चौधरी, कमल पांचाल, आरिफा कछवाय, अन्नू धभाई, जाहिदा बेगम, रेखा सोलंकी, मनोज खोईवाल, इक्का बैलूत, हरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

पंडित नेहरू की जयंती

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें