Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

निर्विरोध मना स्वतंत्रता दिवस : कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दावे साबित हुए खोखले, प्रभारी मंत्री शाह ने ही किया ध्वजारोहण

Raj Kumar Luniya

Fri, Aug 15, 2025

रतलाम जिले में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में तिरंगा झंडा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली।

मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि  द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्या दल द्वारा परेड आयोजित की गई। आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार उनके साथ थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश मे छोडे गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हार से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सी एम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार जैन पब्लिक स्कूल रतलाम को एवं तृतीय पुरस्कार आशा बोधी इंटरनेशनल स्कूल रतलाम को प्रदान किया गया।

समारोह में परेड का नेतृत्व पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र रतलाम द्वारा किया गया। सेकंड कमांडर श्रीमती मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रही । परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एस.ए.एफ 24 वाहिनी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्या दल को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष  श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री दिलीप मकवाना,श्री विप्लव जैन, पुलिस उप महा निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव,  सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव,कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी, नागरिकगण एवं  स्कूली बच्चे  उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों एवं  जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें