: नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्राचीन श्याम मंदिर बांगरोद को सिंहस्थ कारीडोर परियोजना में शामिल करने की मांग
admin
Sun, Feb 16, 2025
प्राचीन श्री बर्बरीक श्याम का देश का दूसरा मंदिर रतलाम के समीपस्थ ग्राम बांगरोद में स्थित है। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश का पहला मंदिर है। खाटू श्याम की तरह विश्व विख्यात नहीं हो सका मगर धीरे-धीरे भक्तों के आने से प्रसिद्धि बढ़ रही है।मनोकामना लेकर देशभर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। गांव के उम्र दराज लोगों द्वारा प्राचीन श्री बर्बरीक श्याम मंदिर करीब 1200 साल पुराना बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की उपेक्षा का शिकार होने के कारण सदियों से पतरे की नीचे विराजित बर्बरीक श्याम मंदिर का विस्तार नहीं हो पाया है।

पुजारी गोपाल दास बैरागी ने बताया कि जहां बाबा विराजित है, वहां पर विजय स्तंभ बना हुआ है जो कि खाटू श्याम में भी नहीं है। वैसे हर दिन 500-700 दर्शनार्थी आते हैं। हर एकादशी व रविवार को देश व प्रदेश के हजारों लोग यहां पहुंचते हैं, वहीं कई लोग दंडवत करते हुए खाटू नरेश के दरबार में हाजिरी देते हैं। बाबा के दरबार में भक्तों का मेला लगता है। बाबा की ज्योत जलती है, जिसमें 10 किलो घी लगता है। भक्तों द्वारा हवन भी किया जाता है। समिति द्वारा खिचड़ी का भंडारा किया जाता है। जिसमें तकरीबन 4 से 5 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का वितरण होता है। समिति के 25 से 30 लोग अपनी सेवाएं देते हैं।

प्राचीन श्री बर्बरीक खाटू श्याम का देश का दूसरा मंदिर रतलाम के पास
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 की कार्य योजना अंतर्गत संभाग के विशेष तीर्थ और मंदिरों को जो सिंहस्थ कारीडोर परियोजना में ले कर निर्माण जीर्णोद्वार और विकास कार्य किए जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन महामंत्री गोविंद सिंह चौहान ने इस विषय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र भेज कर मांग की है कि रतलाम जिले के 4 स्थानों के साथ रतलाम से 15 किमी दूर बांगरोद ग्राम के अति प्राचीन प्रसिद्ध बर्बरीक श्याम मंदिर ओर परिसर ओर क्षेत्र को भी विकसित करने हेतु सिंहस्थ कारीडोर परियोजना में शामिल कर 50 करोड़ के विकास कार्य करवाए जाने हेतु निवेदन किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन