रात्रि में 2 बालिकाएँ घर की राह भटकी : डायल 112/100 जवानों ने परिजन से मिलाया
Raj Kumar Luniya
Fri, Jun 13, 2025
डायल 112/100 पर सूचना मिली कि रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर गाँव में 2 बालिकाएँ मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 12-06-2025 को रात्रि 10:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अनिल दाँगी एवं पायलेट नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिकाओं को संरक्षण में लिया।
डायल-112/100 जवानों ने बालिकाओं को वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिकाओं की माँ उसे ढूँढते हुए मिली। जिन्हे बालिकाओं द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
Tags :
S.P_RATLAM
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
CM_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन