जावरा विधानसभा क्षेत्र हुआ गौरान्वित : डॉ पांडेय ने विधानसभा सभापति के रूप में किया सदन का संचालन
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 30, 2025
प्रदेश के वरिष्ठ जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने एक बार फिर विधानसभा के सभापति के रूप में सदन का संचालन किया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों से लगातार डॉ पांडेय विधानसभा के सभापति के रूप सदन का संचालन किया है।
बजट सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के बजट को पारित होने के समय विधानसभा में डॉ पांडेय ने सभापति के रूप अहम जिम्मेदारी निभाई। विधानसभा के सभापति के रूप जिम्मेदारी संभालने से जावरा विधानसभा क्षेत्र गौरान्वित हुआ है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन