: रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री शाह का किया भव्य स्वागत
admin
Thu, Aug 29, 2024
प्रदेश के जनजाति कार्य, लोक परीसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गेस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह को रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री बनने के पश्चात उनके प्रथम नगर आगमन पर आकाश ललित कोठारी मित्र मंडल द्वारा महू नीमच रोड स्थित फवारा चौक पर 21 किलो की फूलों की माला एवं हनुमान जी का गदा भेट कर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री के साथ ही भाजपा रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे, आलोट विधायक चिंतामण मालवीय, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन का भी स्वागत किया गया।

रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री शाह का अभी हाल ही में दोनो घुटनो का ऑपरेशन हुआ है व रतलाम नगर आगमन पर उनके पूर्णतः स्वस्थ नही होने के बावजूद भी उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को पूरा समय दिया गया। दिनभर उनके द्वारा बैठकों का दौर जारी रहा जिसमे रतलाम को संभाग बनाने, कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री सेवा खिड़की खोलने और नई हवाई पट्टी के निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णय से निशित ही रतलाम जिले के विकास को गति मिलेगी जिससे जनता में खुशी का माहौल है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय का हृदय से स्वागत कर उनका शाल और माला से सम्मान किया गया।

वैश्य महासम्मेलन रतलाम जिला युवा ईकाई अध्यक्ष राज लूनिया द्वारा भी प्रभारी मंत्री श्री शाह का स्वागत कर संगठन के अति महत्त्वपूर्ण कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतेश गादिया, मयंक भटेवरा, सुमित तलेरा, मेहुल बम, सौरभ मेहता, अमित नहाटा आदि वैश्य जन उपस्थित रहे।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित कोठारी, अशोक जैन लाला, प्रवीण सोनी, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, MIC सदस्य विशाल शर्मा, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, अरुण राव व आकाश ललित कोठारी मित्र मंडल के सभी साथी उपस्थिति थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन