Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

हरथल में उल्टी-दस्त के मरीज मिलने से हड़कंप : स्वास्थ्य टीम ने किया 291 ग्रामीणों का सर्वे

Raj Kumar Luniya

Sat, Feb 7, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरथल में उल्टी-दस्त के मरीज मिलने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम भेजी गई।

​45 घरों में हुआ सघन सर्वे : एसडीएम सैलाना श्री तरुण जैन ने बताया कि डॉ. दीपक मेहता के निर्देशन में सेक्टर सुपरवाइजर श्री एम.एल. डाबी, सीएचओ श्रीमती राजू हारी, आशा सुपरवाइजर श्रीमती नीता गरवाल और आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने गांव के 45 घरों का दौरा किया। इस दौरान कुल 291 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 6 ग्रामीणों में उल्टी-दस्त के लक्षण पाए गए। सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हैंडपंप से निकल रहा काई युक्त पानी : जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि क्षेत्र के हैंडपंपों से काई युक्त और दूषित पानी आ रहा है, जिसे संक्रमण का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्वास्थ्य टीम ने तत्काल पानी के सैंपल लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को जांच के लिए भेज दिए हैं।

​अगले 7 दिनों तक रहेगी कड़ी निगरानी : एसडीएम श्री जैन ने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया है कि जब तक हैंडपंप का पानी पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए टैंकर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, एचडब्ल्यूसी हरथल की टीम को अगले 7 दिनों तक गांव में रहकर स्थिति की निगरानी करने और नियमित रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें