Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीति की जाए, तो जनता सर आंखों पर बिठाती है : विधायक चेतन्य काश्यप

admin

Tue, Dec 5, 2023

रतलाम 3 दिसंबर। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप का विजय जुलूस के साथ देर शाम वीसाजी मेंशन पहुंचकर मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का आशीर्वाद लिया। पोते सारांश काश्यप ने ढोल बजाकर स्वागत किया। इसके बाद परिवारजनों ने नृत्य, संगीत और जोरदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। श्री काश्यप ने धन्यवाद सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए आत्मीय आभार माना।

उन्होने कहा कि दीपावली मिलन समारोह मैंने कहा था कि आज के समय में दुनिया में विश्वास का संकट है। व्यक्ति किस पर भरोसा करें? ईमानदारी और निष्ठा के साथ मेने राजनीति में कदम रखा है, यदि आपका आशीर्वाद मिला, तो देश में संदेश जाएगा कि ऐसी राजनीति की जाए, तो जनता सर आंखों पर बिठाती है और रतलाम वासियों ने ये कर दिखाया है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नया इतिहास बनाया है। इस जीत के असली शिल्पकार पार्टी के कार्यकर्ता है। जिनकी निष्ठा और समर्पण भाव को मैं नमन करता हूँ, जिसके चलते प्रचंड जीत मिली है।

श्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पहली बैठक में ही 56 हजार की जीत का संकल्प लिया था और उससे अधिक मतों से जीत दिलाई है। हमने नारा दिया था कि नया भारत, नया रतलाम, अब इसी नारे को यथार्थ में उतारेंगे। रतलाम को मालवा ही नहीं अपितु देश का सबसे बेहतर व्यापारिक केंद्र बनाएंगे। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। अब आने वाले वर्ष में रतलाम से मोदी जी के हाथ भी लोकसभा चुनाव इसी तरह जीताकर मजबूत करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने जिले में भाजपा की जीत की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के सुपरिणाम आए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार में रतलाम को यथोचित सम्मान मिलेगा। महापौर प्रहलाद पटेल ने इससे पूर्व कहा कि अब रतलाम के विकास को नई गति मिलेगी। श्री काश्यप के साथ मिलकर वे रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे। सांसद गुमान सिंह डामोर ने भी समारोह में उपस्थित होकर श्री काश्यप को प्रचंड जीत की बधाई दी।

धन्यवाद सभा का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। सह संयोजक प्रेम उपाध्याय ने भी जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

https://youtu.be/dfZq38ZfPJQ?si=-QkZPl-dzYLGCXgb
https://youtu.be/5O5QF2gzTOI?si=7vYLXa0o2lV9gF7Z
https://youtu.be/phJEYetj8tc?si=kz7eyo9xIaIyxuxO
https://youtu.be/X3KcKxxgr8o?si=W0b9Cb_RkEQpQHZt
https://youtu.be/6PM_DtoXYfA?si=cMTRrMXu9TeAAXrf
https://youtu.be/37o1Nv21pYU?si=BgOqetNr6_RRJYXw

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें