Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: मप्र के रतलाम, पिथमपुर, देवास में हजारों एकड़ के इन्वेस्टमेंट झोन हो रहे डेवलप : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

admin

Mon, Feb 24, 2025

रतलाम, 24 फरवरी। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लगकर रतलाम में तैयार हो रहे विशेष निवेश क्षेत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का जो इन्फ्रास्ट्रक्चर है, उसे मध्यप्रदेश सरकार आधुनिक पालिसी और स्पेशल इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर से सपोर्ट कर रही है। एमपी में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रियल झोन्स है। रतलाम, पिथमपुर और देवास में हजारों एकड़ के इन्वेस्टमेंट झोन भी डेवलप किए जा रहे है। यानि आप सभी इन्वेस्टर्स के लिए यहां बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का पांचवां बड़ा राज्य है, कृषि और खनन में अग्रणी है, इसके साथ ही राज्य को माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। देश में हो रहे अधोसंरचना विकास का लाभ मध्यप्रदेश को मिला है, दिल्ली-मुम्बई नेशनल हाईवे का बड़ा भाग मध्यप्रदेश से निकलता है, प्रदेश में पाँच लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क है और लॉजिस्टिक्स की यहाँ अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। मध्यप्रदेश में हर वो क्षमता है, जो इसे देश के शीर्ष पाँच राज्यों में ला सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समिट में पधारे उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश का यही समय है और सही समय है। केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश की विकास दर को नई ऊंचाइयां देने के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार एमएसएमई सेक्टर को गति देने के लिए एमएसएमई केन्द्रित सप्लाई चैन को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है और इस सेक्टर में कार्यरत उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें