Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया बरगढ़ फंटा से भुतेड़ा गांव तक बनने वाले रिंगरोड का सर्वे 

admin

Sat, Jan 25, 2025

रतलाम 24 जनवरी 2025/ प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की सौगात देकर आवागमन को सुगम बनाने हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार कटिबद्ध है। यहां भी बरगढ़ फंटा से भुतेड़ा एटलेन तक बायपास मार्ग बनने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को राहत मिलेगी। इस रोड के निर्माण से शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

यह बात जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने आज यहां बरगढ़ फंटा से भुतेड़ा गांव तक बनने वाले रिंगरोड के सर्वे के दौरान कही। शुक्रवार को विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एसडीओ हिमांशु जैन, तहसीलदार संदीप इवने, राजस्व निरीक्षक सुनील अवस्या, रमेश भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल चंद्रवंशी, पटवारी रसुबाला गामड़, गोपाल रावत, सुनील देव, हरीश राठौर, शर्मा व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भुतेड़ा से बरगढ़ फंटे तक उक्त मार्ग का निरीक्षण किया।

ग्राम बरखेडी में विधायक ने क्षेत्र के पटवारी हरीश राठौर से प्रस्तावित रोड़ की कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी ली। डॉ. पांडेय ने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बायपास रोड को बनाने के लिए विगत कईं वर्षो से प्रयासरत हुं।  भले ही परिसीमन में कुछ गांव जावरा विधानसभा से अलग हो गए। पर मेरा इन गांवों से भावनात्मक लगाव है और विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि मार्ग निर्माण हेतु शासकीय भूमि अधिक अधिग्रहण हो, इसका ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि निजी जमीन कम से कम अधिग्रहित हो, हालांकि निजी भूमि अधिग्रहण पर वे बोले, सम्बंधित को मुआवजा दिया जाएगा। बरगढ़ फंटा से प्रारम्भ होने वाला उक्त रोड़ लुहारी, निमन, नागदी, बरखेडी गांवों की सीमा में होते हुए भुतेड़ा निकलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें