जिले में भारी बारिश का दौर जारी : जनजीवन अस्त व्यस्त, कई व्यवस्थाएं हुई प्रभावित
Raj Kumar Luniya
Thu, Sep 4, 2025
रतलाम जिले में भारी बारिश के कारण कई व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। जिले में औसत 9.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें आलोट में 12 मिमी, जावरा में 39 मिमी, ताल में 19 मिमी, पिपलोदा में 5 मिमी और रतलाम में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
स्कूलों में अवकाश
जिले में अतिवृष्टि के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने 4 सितंबर को नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किया है। शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित होगी।
सड़क मार्ग प्रभावित
ऊसारगार से अमलेटा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे तत्काल मरम्मत कर आवागमन चालू किया गया है। वर्षा काल उपरांत पुलिया में आवश्यक बदलाव कार्य कराए जाएंगे, ताकि आगामी वर्ष की वर्षा काल में पुनः ऐसी स्थिति निर्मित न हो।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा रतलाम जिले में 4 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आमजन से अपील की गई है कि नदी/नालों एवं पुलिया/रपटों पर वर्षा का जल हो तो पुलिया/रपटा पार न करें।
जिले में वर्षा की स्थिति
1 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 1029.75 मिमी दर्ज की जा चुकी है। प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
Tags :
भारी बारिश
जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
विज्ञापन