मप्र में जैन संतो पर बढ़ते जारहे जानलेवा हमले : रतलाम में जैन समाज द्वारा संतो की सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन : Video
Raj Kumar Luniya
Tue, Apr 15, 2025
जैन समाज द्वारा सबसे पहले तो मुख्य मंत्री को 13 अप्रेल 2025 को नीमच जिले की जावद विधानसभा के कछला ग्राम में जैन मुनियो के साथ हुई हिंसक वारदात के पश्चात पुलिस द्वारा गई त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि संत समाज हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है जो समय समय पर हमें सदमार्ग तो बताते ही है साथ ही हमें समाज एवं राष्ट्र का सच्चा सेवक बनने की भी प्रेरणा देते है। ऐसे संतो पर जानलेवा हमला करना, उन्हें मार्ग में परेशान करना, महिला साध्वी जी (सतियो) को छेड़ना एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करना, ऐसी वीभत्स विचार धारा वाले लोगो पर अंकुश लगाने हेतु ऐसा कठोर क़ानून बनाया जाए। जिससे ऐसी आपराधिक प्रवृती वाली मानसिकता पर अंकुश लगाया जा सके और उनके मन में कानून का भय व्याप्त हो।

संतो की सुरक्षा हेतु रखी गई 3 मांगे
1) सभी संत समाज के विहार के दौरान उनकी सुरक्षा के लिये पुलिस पेट्रोलिंग हो।
2) जिस गांव में वे विचरण करते हो या जहाँ ठहरते हो वहाँ के गांव के सरपंच या पंच उनकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करें।
3) केंद्र एवं राज्य सरकार से यह माँग की गई कि ऐसी घटनाओ की पुनरावृति को रोकने के लिए एक ऐसा कानून बनाया जाए जिससे सकल संत समाज निर्भीक होकर विहार एवं अपनी आध्यत्मिक यात्रा पूरी कर सके।
सकल जैन श्रीसंघ, संयुक्त जैन युवा संघ, रतलाम शहर के समस्त जैन सोशल ग्रुप, अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ रतलाम आदि जैन संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब तक पुलिस की कार्यवाही
दिनांक 13.04.2024 को फरियादी पवन पिता भगवानलाल मेहता निवासी अहिंसा पथ सिंगोली ने एक लेखी आवेदन पत्र जिसमे जैन संतो के साथ 05-06 लोगो द्वारा पैसा आदि मांग करने व मारपीट करने के संबंध मे पेश गया किया था। जिस पर से थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा 115 (2),119 (1), 191 (2).3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान एसडीओपी निकिता सिंह एवं निरीक्षक बी.एल.भांभर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देष दिये गयें।
गिरफ्तार आरोपी
1. गणपत पिता राजू नायक निवासी भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
2. गोपाल पिता भगवान जाति भोई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
3. कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
4. राजू पिता भगवान भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
5. बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तोडगढ राजस्थान
6. बाल अपचारी
Tags :
जैन_संत
जैन_धर्म
मुख्य_मंत्री_म.प्र
मोहन_यादव
कैबिनेट_मंत्री
चेतन्य_काश्यप
प्रदीप_उपाध्याय
जिला_अध्यक्ष_भाजपा
विप्लव_जैन
भाजपा_युवा_मोर्चा_अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन